हरिद्वार, जुलाई 27 -- Haridwar News: खड़खड़ी श्मशान घाट के पंडित हिमांशु भारद्वाज ने दो युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को शिकायत पत्र देकर हिमांशु ने बताया कि बीती 23 जुलाई को दोपहर के समय उसका साढ़ू भाई चंचल भारद्वाज और मोहित भारद्वाज निवासी शेखपुरा कनखल एक राय होकर खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने इस दौरान हिमांशु के साथ गाली गलौज की, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...