Haridwar News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: सनातन ज्ञान पीठ शिव मंदिर, सेक्टर-1 समिति की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन पार्वती जन्मोत्सव और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी महाराज ने सती के पुनर्जन्म से लेकर भगवान शिव से विवाह तक की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि सती के देह त्याग के बाद भगवान शिव ध्यान में लीन हो गए। वहीं तारकासुर के अत्याचार से देवताओं को मुक्त कराने के लिए जगदंबा ने पर्वतराज हिमालय और माता मैना के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। नारद जी की प्रेरणा से माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। उनकी अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया। कथा में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.