Haridwar News: शिवालिकनगर में पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास
हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: शिवालिकनगर के वार्ड-1 में पार्क के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता की ओर से रानीपुर विधायक आदेश चौहान के सम्मान में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। रानीपुर विधानसभा में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, पार्क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वीकृत विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उसे विकास कार्यों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.