हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय परिसर में चल रहा क्रमिक धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पांच दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके देय लाभ दिलाने के लिए यूनियन लगातार संघर्ष करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...