हरिद्वार, सितम्बर 8 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। विष्णुलोक कॉलोनी से प्रदीप 36 वर्ष को परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े के आरोप में पकड़ा गया। वहीं, टिबड़ी कॉलोनी से आकाश 23 वर्ष को पड़ोसी के साथ विवाद और लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...