हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मायापुर चौकी क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास शिव मूर्ति गली में एक व्यक्ति राहगीरों और यात्रियों से गाली गलौज कर विवाद और मारपीट पर आमादा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राहुल मिश्रा निवासी जवाहरपुरी, थाना सिविल लाइन, बदायूं को धारा को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में अभद्रता और गाली-गलौज करने वाला युवक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...