Haridwar News: शहर व्यापार मंडल के चुनाव कराने की मांग
हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने शहर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव होना आवश्यक है। लंबे समय तक चुनाव टालना व्यापारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर ने बताया कि चुनाव को लेकर जल्द ही पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सभी साथियों से चर्चा के बाद चुनाव की तिथि और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.