हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र में शंकराचार्य चौक से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के सिहानी सद्दीक नगर निवासी अंकुर कश्यप ने पुलिस को शिकायत पत्र में बताया कि उनकी काले रंग की बाइक 10 अगस्त की शाम को शंकराचार्य चौक से चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस से बाइक की तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई है। कनखल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी चोर की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...