हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक में व्यापारियों ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली से लेकर बाजारों में मूलभूत सुविधाओं की कमी तक के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही जीएसटी, खाद्य सुरक्षा, नगर निगम समेत अन्य विभागों की कार्रवाई निर्धारित नियम और प्रक्रिया के अनुसार करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अनावश्यक उत्पीड़न और अफसरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में व्यापारियों ने लंबे समय तक टैक्स देने वाले कारोबारियों की पेंशन और भविष्य निधि व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि टैक्स लेते हो तो बाजारों में सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में 150 से अधिक व्यापारी शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव नय्यर ने की। वक...