हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: जिला अस्पताल में सोमवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के उपलब्ध नहीं होने से करीब 80 मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष नेगी और नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आरवी सिंह विभागीय कार्य से बाहर रहे। दोनों की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों के नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। ज्वालापुर निवासी रेखा ने बताया कि वह अपने बच्चे को दिखाने के लिए सुबह जिला अस्पताल पहुंचीं। ओपीडी में डॉक्टर के नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बिना उपचार लौटना पड़ा। कनखल निवासी राजेश ने बताया कि ईएनटी चिकित्सक को दिखाने के लिए अस्पताल आए थे। डॉक्टर विभागीय कार्य से बाहर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद निजी अस्पताल जाने की मजबूरी बनी। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया...