हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल पक्ष पर जेवर छीनने का भी आरोप लगाया। महिला हेल्पलाइन देवपुरा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रफत पत्नी फैसल पुत्री मंजूर अली निवासी मैदानियान ने शिकायत देकर बताया कि विवाह से पहले ससुराल पक्ष ने शर्त रखी थी कि उनकी बेटी रुकसार का विवाह पीड़िता के भाई राव ओवेश से होने पर ही उसका विवाह फैसल से कराया जाएगा। परिवार की सहमति के बाद 6 नवंबर 2024 को रुकसार और 7 नवंबर 2024 को रफत का निकाह हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति फैसल, ससुर इकबाल, सास अनिशा और देवर साकिब दहेज को लेकर विवाहिता को परेशान करने और मारपीट करने ...