हरिद्वार, जुलाई 7 -- Haridwar News: हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चेयरमैन पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गाड़ोवाली गांव में भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह का आयोजन इस दौरान भाजपा नेताओं ने मिशन-2027 के तहत प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। गाड़ोवाली में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन विकास तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर तै...