हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- Haridwar News: वन्यजीव सप्ताह के तहत श्यामपुर रेंज के वन विभाग की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने वनकर्मियों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकालकर वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, जैव विविधता और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर विवेक जोशी ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण के लिए आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। बच्चों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने से यह संदेश अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पर्यावरण औ...