Haridwar News: लोधा मंडी के निकट क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से सड़क पर बह रहा पानी
हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: - पांच दिन में हजारों लीटर पानी बर्बाद, मरम्मत नहीं होने से राहगीर परेशान हरिद्वार, संवाददाता। पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोधा मंडी के निकट क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पिछले पांच दिन से लगातार पानी बह रहा है। इसके चलते अब तक हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है।सड़क पर लगातार पानी बहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे एक ओर पीने योग्य पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन करने वालों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र में पानी की इस तरह बर्बादी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.