हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे संयुक्त चेकिंग अभियान में अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं, जबकि तीन बसों को सीज किया गया है। इसके अलावा 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। मंगलवार को भी लालजीवाला पार्किंग में संयुक्त टीम ने बसों की जांच की। इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस प्रमाणपत्र, आवश्यक दस्तावेजों और परमिट की शर्तों के अनुपालन की पड़ताल की गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन ने बसों का तकनीकी परीक्षण किया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली खामियों का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लालजीवाला पार्किंग में 20 बसों के चालान, तीन सीज अभियान में सहायक सम...