हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: लापुर कोतवाली क्षेत्र के किशोर पियूष के लापता होने का मामला में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मामले में पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। परिजनों के अनुसार पियूष 26 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर से नाराज होकर चला गया। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई है। पियूष का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट 3 इंच और दाहिना हाथ जला हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...