हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अजय कुमार से मुलाकात कर कनखल के लाटोवाली क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि बेलीराम आश्रम चौक से बालकिशन गोपाल और पुरुषोत्तम शर्मा के मकान तक सीवर लाइन लंबे समय से चौक है। सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। शर्मा ने सप्तऋषि क्षेत्र में भी सड़कों पर सीवर का पानी बहने की समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ से भी मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद सुनील कुमार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...