हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को जिले में संचालित लक्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर बसों की जांच की। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 185 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 16 वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चले अभियान में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन ने बसों की तकनीकी और सुरक्षा मानकों के आधार पर जांच की। एआरएम रोडवेज विशाल कुमार की मौजूदगी में बसों की संरचना, यात्री क्षमता, संचालन और संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। जांच में वाहनों की संरचना में अनधिकृत बदलाव, निर्धारित बस बॉडी कोड का उल्लंघन, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा...