हरिद्वार, जुलाई 14 -- Haridwar News: कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने और यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को बाधारहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त कर लिया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांवड़ मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ अभियान...