हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: जगजीतपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में युवाओं के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया गया है। जिसमें भारी संख्या में युवा इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि 6 कम्पनियां इंटरव्यू लेने आई थीं। उन्होंने बताया कि 8, 12 वी पास, स्नातक, आईटीआई, बीएससी, एमएससी के लगभग 96 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए जिसमें से 38 को शॉर्टलिस्ट किया गया और नौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 16 सितम्बर को भी रोजगार मेला आयोजित किया गया था। जिसमें 14 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। रोजगार मेले से युवाओं को बहुत लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में आयोजित रोजगार मेले में पहुंची नौ कंपनियां एक ही स्थान पर कई कम्पनियों में अपना इंटरव्यू दे सकते हैं...