Haridwar News: रेड अलर्ट पर नगर निगम सतर्क, जलभराव से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश
हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने बारिश और जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई समीक्षा बैठक में भारी बारिश के दौरान जलभराव और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से पंप सेट लगाने के निर्देश दिए। विष्णु घाट क्षेत्र में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात रखने के साथ ही भगत सिंह चौक, संदेश नगर और पुराना आरटीओ चौक सहित जलभराव संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रात में सक्रिय रहेंगी सात क्यूआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.