हरिद्वार, अक्टूबर 22 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे गेट नंबर पांच के सामने मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में 16 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राह चलते लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। गुरुवार को शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने महिलाओं को आपस में मारपीट करते देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की 16 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राहगीरों को आकर्षित करने को लेकर भिड़ीं 16 महिलाएं, पुलिस ने गिरफ्तार किया यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: परसुडीह मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...