हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- राम वन गमन की भावपूर्ण लीला का मंचन Haridwar News: 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव में सोमवार को राम वन गमन सहित विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास और पुत्र वियोग में राजा दशरथ की व्याकुलता के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में राम राज्य की घोषणा, मंथरा-कैकेयी संवाद, राम-कैकेयी संवाद और राम वन गमन की लीला का मंचन हुआ। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी द्वारा दो वरदान मांगने और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने सशक्त अभिनय और संवादों से प्रसंगों को जीवंत बनाया। कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्यपालन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला सं...