Haridwar News: राम जन्म की भव्य लीला, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा बड़ी रामलीला
हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: बड़ी रामलीला परिसर बुधवार को भगवान श्रीराम के जन्म के जयघोष से गूंज उठा। 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के तीसरे दिन दशरथ दरबार से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं का मंचन किया गया। राम जन्म का प्रसंग आते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और भावपूर्ण संवादों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में दशरथ दरबार, विष्णु लोक, इंद्र दरबार और भगवान श्रीराम जन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम जन्म के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: पायते वाली रामलीला का मेयर बाली ने किया शुभारंभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.