हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: हरिद्वार। रानीपुर मोड़ पर देर रात एक स्कूटी में सांप निकलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सांप देखने के लिए मौके पर बड़ी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूटी में सांप की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम। टीम के सदस्य स्नेक मैन तालिब ने स्कूटी से सांप का रेस्क्यू किया। स्कूटी से घोड़ा पछाड़ सांप (रैट स्नैक) के रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद बुधवार को सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...