हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 और 12 सितंबर की रात विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कोर्ट से जारी वारंटों की तामील की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र पप्पू और उसमान पुत्र हमीद, दोनों निवासी पावधोई ज्वालापुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...