Haridwar News: रात्रि चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद
हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: सिडकुल थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।बताया कि चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे दो आरोपियों को रोक कर तलाशी ली गई। उनके पास से चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी शिवम पुत्र अशोक निवासी ग्राम रांगड़वाला, पिरान कलियर और शिवा पुत्र भूपेंद्र निवासी ग्राम अंबारा थाना भीरा, जिला लखीमपुर, हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, चौहान मार्केट सिडकुल को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.