हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोहलपुर स्थित वाजिद स्वीट्स में छापा मारकर बड़ी अनियमितताएं पकड़ीं हैं। रसगुल्लों से भरे कई टीनों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां मिलीं। कनस्तरों में जंग लगी थी और रसगुल्लों में भी जंग के अंश पाए गए। मिठाई बनाने में इस्तेमाल हो रहा स्टार्च पाउडर भी फूड ग्रेड का नहीं मिला। गंभीर लापरवाही सामने आने पर विभाग ने वाजिद स्वीट्स को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया है और फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मौके पर करीब दो क्विंटल मिठाई और स्टार्च पाउडर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा, गढ़वाल मंडल भार्गव एस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मरिमानंद जोशी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। टीम को मौके पर आठ...