Haridwar News: मेयर के बयान के बाद गरमाई सियासत
हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: नगर निगम बोर्ड की बैठक स्थगित होने के बाद मेयर किरन जैसल के मीडिया में दिए बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने मेयर के बयान पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद मेयर ने बैठक स्थगित कर दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया। अमन गर्ग ने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार की जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की थी। दावा किया गया था कि इससे हरिद्वार का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर निगम में भाजपा का बोर्ड, भाजपा के विधायक और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद यदि मेयर को नगर निगम अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.