Haridwar News: मूसलाधार बारिश में सुखी नदी का रौद्र रूप, बह गईं दो कारें
हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते खड़खड़ी स्थित सुखी नदी अचानक उफान पर आ गई। नदी के बीच रपटे पर खड़ी दो कारें तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पानी का बहाव कम होने के बाद कड़ी मशक्कत कर दोनों वाहनों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। बताया गया कि कुछ लोग खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे और उन्होंने अपनी कारें सुखी नदी के रपटे पर खड़ी कर दी थीं। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों कारें रपटे से नीचे बह गईं। हालांकि आगे गंगा में जलस्तर अपेक्षाकृत कम होने के कारण दोनों वाहन कुछ दूरी पर फंस गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.