हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार शुक्रवार को आहूत की गई। इसके साथ ही एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर द्वारा आहूत की गई बैठक में उपस्थित अधिकार मित्रों को आगामी जुलाई माह के 'प्लान ऑफ एक्शन' के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही साथ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा निर्गत पीएलवी कार्यों के लिए जारी नई एसओपी के बारे में जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत एवं उनकी टीम द...