हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र में मालिश के बहाने एक शातिर चोर ने बुजुर्ग दुकानदार का सोने का कड़ा चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत पत्र देकर नरेश अरोड़ा पुत्र चंद्रभान अरोड़ निवासी निकट वाल्मीकि आश्रम ने बताया कि बीती 13 जुलाई की दोपहर के समय वह आरके मिशन रोड अपनी दुकान श्याम ऑयल पर बैठे थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल से दुकान पर आया और हाथ दर्द ठीक करने के नाम पर तेल से मालिश करने लगा। आरोप है कि मालिश के दौरान आरोपी ने पीड़ित से हाथ में पहना सोने का कड़ा उतरवा कर मेज पर रखवा दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में मालिश के बहाने सोने का कड़ा चोरी कर आरोपी फरार, केस दर्ज इसके बाद पत्तों से मालिश कर पीड़ित को दुकान के सामने ...