हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए मारपीट के दौरान पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा किनारे से रुद्रांश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद होने का दावा किया गया है। बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रुद्रांश प्रजापति पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी शेखुपुरा कुम्हारगढा, थाना कनखल के खिलाफ मारपीट की धाराओं में पहले मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद...