Haridwar News: मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, केस दर्ज
हरिद्वार, सितम्बर 12 -- Haridwar News: कनखल थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार को तरुण पुत्र स्व विकास, निवासी हाल किरायेदार अनुपम शर्मा, आम चेतना भवन चौकलान मोहल्ला कनखल ने बताया कि हनुमान घड़ी पुलिया के पास उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ललित वेद पुत्र सुनील निवासी लाटोवाली उसे संपत्ति और जाति को लेकर धमकाता है और अपने प्रभाव का हवाला देता है। वहीं एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.