हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: ऊर्जा निगम ने मरम्मत काम के चलते सोमवार को मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती की। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को सुबह से दोपहर तक बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती के दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने 33 केवी वीसीबी बदलने का काम किया।

बिजली सप्लाई बंद होने का कार्य सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड हरिद्वार के उपसंस्थान मायापुर और इससे जुड़े तीन फीडर न्यू हरिद्वार, मालगोदाम और सबस्टेशन शिवमूर्ति को मरम्मत काम के लिए बंद रखा। सुबह 10 बजे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद हुई। काम पूरा होने में पांच घंटे का समय लग गया। दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली स...