हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: मायापुर क्षेत्र में रविवार को उत्तराखंड जल संस्थान की टीम ने पेयजल की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इसके चलते क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद की गई। दिन में पांच घंटे तक जलापूर्ति बाधित होने से करीब 30 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम चार बजे तक पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। रविवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे से पानी की लीकेज मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। मौके पर मरम्मत के लिए कर्मचारियों को पाइप लाइन में वेल्डिंग का काम करना पड़ा। वेल्डिंग काम के लिए मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। इसके लिए क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार...