हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे भवनों व दीवारों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित करने तथा जरूरत पड़ने पर सील या बंद कराने को कहा है। डीएम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुनादी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जर्जर भवनों के पास न जाने और उनमें निवास न करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई विद्यालय या सार्वजनिक भवन जर्जर स्थिति में मिले तो उसे तत्काल बंद किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी असुरक्षित भवन की सूचना तुरंत प्रशा...