Haridwar News: मां कूष्मांडा की आराधना कर स्वामी कामेश्वर पुरी ने की विश्व कल्याण की कामना
हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के दौरान चंडी पाठ और श्री ललिता सहस्रनामावली के मंत्रों से परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के तहत मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां राजराजेश्वरी श्री ललिता महात्रिपुरसुंदरी की विशेष आराधना कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: धार्मिक अनुष्ठान से जागृत होती है आध्यात्मिक चेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.