Haridwar News: मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय परिसर स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एकत्र होकर मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। यूनियन अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अधिकार मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। कर्मचारी किसी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसके बाद यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऋषिकेश में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.