हरिद्वार, सितम्बर 24 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर छीना-झपटी, छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के बेटे ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, सूर्या पुत्र राजू निवासी बिजनौर, हाल निवासी जमालपुर बांगड़, शांतरशाह बहादराबाद ने तहरीर में बताया कि उसकी मां 22 सितंबर की रात को पंतजलि से जंगल के रास्ते घर लौट रही थीं। आरोप है कि होटल पतराम हवेली से आगे शांतरशाह गांव जाने वाले रास्ते पर तीन-चार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ छीना-झपटी व छेड़खानी करते हुए मारपीट की। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए दोबारा देख लेने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वहीं एसएचओ अमरजीत सिंह ने ...