हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: महिला अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में अहबाबनगर ज्वालापुर निवासी प्रियंका पुत्री जॉनी ने कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, प्रियंका ने एक सितंबर को अपनी बाइक को महिला अस्पताल परिसर में खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...