Haridwar News: मनसा देवी मार्ग से हरकी पैड़ी तक हटाया अतिक्रमण
हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर धर्मनगरी में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में मनसा देवी मार्ग की गली से हरकी पैड़ी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे सामान और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन का उद्देश्य प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करना और कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है। अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को निर्धारित सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.