हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- Haridwar News: पौष क्षेत्र मध्य हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में गुरुवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इस दौरान क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। पानी सप्लाई बाधित होने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। दिन में सात घंटे तक लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। गुरुवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने शिवलोक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। काम के लिए सुबह 10 बजे जल संस्थान को मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। इस कारण आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पाइप लाइन सूखने पर लाइनों को आपस में वेल्डिंग करने का काम कर्मचा...