हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: पॉश क्षेत्र मध्य हरिद्वार और कनखल में बुधवार को करीब 60 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोनों क्षेत्रों ने दिन में सात घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रही। मरम्मत काम के लिए उत्तराखंड जल संस्थान ने दोनों क्षेत्रों के 10 पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई को बंद किया था। वहीं शाम को पानी की सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। गुरुवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने मॉडल कॉलोनी और कनखल लीकेज मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए दोनों क्षेत्रों में सुबह 10 बजे मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई को रोकना पड़ा। इसके लिए मध्य हरिद्वार के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी और कनखल के पांच पंपिंग स्टेशन बैरागी कैंप एक, बैरागी कैंप दो, लोक सेवा...