हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नहर में डूबकर हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने मजदूर को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी संजय हाल में सलेमपुर में रह रहे हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनका भाई हरेंद्र सलेमपुर में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बहादराबाद निवासी सागर का हरेंद्र के घर आना-जाना था। तहरीर के मुताबिक, चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे सागर ने हरेंद्र को फोन कर नहर पर बुलाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया इसके बाद हरेंद्र अपनी करीब 14 वर्षीय बेटी के साथ नहर पर पहुंचा। आरोप है कि सागर ने...