Haridwar News: मंडी समिति की 18 दुकानें वर्षों से खाली, सरकारी संपत्ति जर्जर हो रही
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार परिसर में करीब 18 दुकानें वर्षों से बंद पड़ी हैं। करीब 12 वर्ष पूर्व आवंटित इन दुकानों का उपयोग नहीं होने से सरकारी संपत्ति जर्जर होती जा रही है। वहीं, जरूरतमंद आढ़ती और व्यापारी दुकानों के आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मंडी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और किसानों-व्यापारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुकानों का निर्माण कराया गया था। लेकिन लंबे समय से दुकानों का उपयोग नहीं होने से मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यदि आवंटियों ने निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया है, तो जांच के बाद आवंटन निरस्त कर दुकानों को पात्र व्यापारियों को दिया जा सकता है। इससे सरकारी संपत्ति का सदुपयोग होने के साथ मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.