हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में छात्रसंघ चुनाव के मतदान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर तनातनी हो गई। कॉलेज के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। भाजपा-कांग्रेस से जुड़े नेताओं और पूर्व पार्षदों की मौजूदगी से माहौल और गरमा गया। बहस बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए समर्थकों को मतदान स्थल से दूर किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को अलग-अलग खड़ा कर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ देर तक जिंदाबाद के नारे लगते रहे। हालांकि किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- डीएवी में आर्यन छात्र संघ अध्यक्ष, यश पंवार महासचिव यह भ...