हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: धर्मनगरी में गुरुवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत उठानी पड़ी। शाम के समय धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बना रहा। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। दिन में गर्मी की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दिन में उमस से लोग बेहाल हुए, तापमान में गिरावट दर्ज सुबह से लोगों को तपती धूप ने परेशान किया। हालांकि न्...