हरिद्वार, सितम्बर 18 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा क्षेत्र में दूषित एवं दुर्गंधयुक्त पेयजल की आपूर्ति से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से त्रस्त लोगों ने नलों से आ रहे गंदे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और समाधान की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्रीय निवासी नारायण दत्त तिवारी ने बताया कि घरों में नलों से दुर्गंध और दूषित पानी आ रहा है। उनका कहना है कि पानी को पीना तो दूर, उसकी तेज दुर्गंध के कारण उसके पास बैठना भी मुश्किल हो गया है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद जल संस्थान की टीम भीमगोडा पहुंची और प्रभावित लाइन की जांच शुरू की। जलसं...