Haridwar News: भीमगोडा कुंड के प्राचीन स्वरूप को लौटाने की मांग, धरना दिया
हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: पौराणिक धरोहर भीमगोडा कुंड के संरक्षण का मुद्दा उठने लगा है। शनिवार को राष्ट्रीय सावक मंच ने कुंड परिसर में धरना देकर इसके प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की मांग की। मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि भीमगोडा कुंड महाभारत कालीन मान्यताओं और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उपेक्षा के चलते यह अपनी ऐतिहासिक पहचान खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की देखरेख में ऐतिहासिक तथ्यों और पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप कुंड का जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरोहर का संरक्षण केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास है। इसके लिए जनजागरण और संघर्ष जारी रहेगा। धरने में जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल, शिवम कौशिक, विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.